Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Wildlife Board: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता, बंदरों की संख्या का पंचायतवार डेटा मांगाAyodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में वृद्धा पर सांड के हमले से मौत, ग्रामीणों में रोष

Hapur News : हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव काकौड़ी में सोमवार शाम को टहलने जा रही एक वृद्धा पर निराश्रित सांड ने हमला कर दिया। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच की। ग्रामीणों के अनुसार गांव ककौड़ी निवासी करीब 70 वर्षीय मथन कौर रोज की तरह सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर से खेतों की तरफ टहलने के लिए जा रही थी। जब वह गांव से बाहर पहुंची तो इस दौरान इस मार्ग पर कुछ निराश्रित गोवंश घूम रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने वृद्धा मथन कौर पर जोरदार हमला कर दिया।

सांड के सींघों के हमले में वृद्धा कई फुट ऊपर हवा में उछलकर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चींख पुकार सुन आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौडे़ और गाेवंशों को यहां से भगाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में घायल काे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष और दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा गोवंशों का काफी आंतक है। यह गोवंश खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने का तो काम करते ही हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचित किया गया है। हिंसक गोवंशों को गोशाला भिजवाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें