Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab : सरकार की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर

Chandigarh News : पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इन शिविरों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।

सरकार द्वारा लगाए गए ‘निग्हा लंगर’ नामक विशेष नेत्र शिविर में अब तक 5000 लोगों की आंखों की जांच की गई है। इनमें से 2000 लोगों को मुफ्त में चश्मे दिए गए और 39 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिल्कुल निःशुल्क किया गया। यह पंजाब सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

आनंदपुर साहिब में 39 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जहां आम जनता को निःशुल्क दवाइयां और जांच की सुविधा मिल रही है। सिर्फ रविवार को ही 1822 मरीजों ने इलाज करवाया और 174 लैब टेस्ट किए गए। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रोपड़, कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब में 24 घंटे इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाएं चालू हैं। इसके अलावा 31 एंबुलेंस (24 बेसिक और 7 एडवांस्ड) लगातार सेवा में तैनात हैं।

पंजाब सरकार ने कार्यक्रम स्थलों पर विशेष रक्तदान शिविर भी आयोजित किए हैं, जहां लोग रक्तदान करके मानवता की सेवा कर सकते हैं। यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

पंजाब सरकार की यह व्यवस्था दिखाती है कि सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर है। मुफ्त इलाज, दवाइयां, जांच और ऑपरेशन जैसी सुविधाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

किसी भी चिकित्सीय सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 98155-88342 पर संपर्क किया जा सकता है।

पंजाब सरकार की इस जन-कल्याणकारी पहल की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। यह व्यवस्था दर्शाती है कि सरकार हर नागरिक के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें