Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में नए साल में 19 पावर हाउस, बिजली की समस्या से मिलेगा राहत

Noida: नोएडा में नए साल में 19 पावर हाउस, बिजली की समस्या से मिलेगा राहत

नोएडा शहर में नए साल में 19 पावर हाउस स्थापित किए जाएंगे। यह पावर हाउस आधुनिकीकरण (मार्डनाइजेशन) परियोजना के तहत तैयार किए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को झेलनी पड़ रही बिजली की समस्याओं से निजात मिल सके। पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि इन पावर हाउसों के बनने से बिजली आपूर्ति में निर्बाधता आएगी और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को खत्म किया जा सकेगा।

जिले में करीब 4.50 लाख उपभोक्ता हैं और गर्मियों व मानसून में बिजली ट्रिपिंग की शिकायतें अक्सर आती हैं। नए पावर हाउसों के निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट जारी हो चुका है।

पावर हाउस स्थापित होने वाले क्षेत्र:
सेक्टर 63 (डी, जी, जे, एच ब्लॉक), सेक्टर 117, 65, एनएसईजेड-03, सेक्टर 80 फेस 2, भंगेल व सलारपुर, सेक्टर 80 सी ब्लॉक, सेक्टर 140, 138, 124, 126, 16, 108, 132, 8 और 59। इन सभी पावर हाउसों के लिए अलग-अलग एसडीओ नियुक्त किए गए हैं।

हेल्पडेस्क जानकारी:
शहरवासियों की सुविधा के लिए आठ हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। बिजली आपूर्ति या अन्य समस्याओं के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–25: 9193331939
33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–20: 9193301541
33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–62सी: 9193301473
33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–18: 7290055930
33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–16ए: 7290055973
33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–धूममानिकपुर दादरी: 9193301576
33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–150: 9193301568
33/11 केवी उपकेंद्र जेवर देहात: 9193301778

इन पावर हाउसों के बनने से नोएडा शहर में बिजली की समस्या में काफी हद तक सुधार आने की उम्मीद है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें