Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एक मकान के कमरें में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ धमाका, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा नगर के धौलाना रोड पर पीर के पास एक मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में तेज धमाका हुआ। विस्फोट के साथ ही दीवार और लेंटर गिर गया। धमाके के समय कमरे में लोग सो रहे थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना में पवन तोमर और आईजी फोल्डिंग कंपनी में काम करने वाला राज किशोर शर्मा गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। राज किशोर मूल रूप से गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। पास के कमरे में सो रहा उत्तराखंड निवासी मदन भी हादसे की चपेट में आया, जिसे हल्की चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, विस्फोट किस कारण हुआ यह स्पष्ट नहीं है। कमरे में सिलेंडर रिसाव, किसी केमिकल या अन्य कारण से धमाका हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले रखा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम सैंपल जुटा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि विस्फोट किस कारण से हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें