Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Accident: टेंपो पलटने से घायल चौथे श्रद्धालु की भी मौत

Noida Accident: टेंपो पलटने से घायल चौथे श्रद्धालु की भी मौत

नोएडा। हिंडन पुल के पास रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चौथे श्रद्धालु की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल राकेश ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 घायलों का इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के बाद टेंपो से गांव लौट रहे थे।

मूर्ति विसर्जन से लौटते समय हुआ हादसा
सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में रविवार को समाज के लोगों ने पूजा का आयोजन किया था। पूजा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु हिंडन नदी में काली माता की मूर्ति विसर्जन करने गए थे। लौटते समय जब टेंपो बिसरख की ओर से एफएनजी की तरफ आने वाले मार्ग पर हिंडन पुल पार कर रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो डिवाइडर से टकराकर पुल पर पलट गया।

25 फीट नीचे गिरे यात्री, मचा कोहराम
टेंपो पलटते ही उसमें सवार कई यात्री हवा में उछलकर करीब 25 फीट नीचे सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल लोगों के सिर और नाक से खून बहने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को ही रंजीत (55), वासुदेव (42) और दुर्योधन (52) की मौत हो गई थी। बुधवार को चौथे श्रद्धालु राकेश ने भी दम तोड़ दिया।

12 श्रद्धालुओं का चल रहा इलाज
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 12 घायलों में से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु अभी भी इलाजरत हैं। पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें