Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय ने गांवों में उतरकर दिखाई प्रशासनिक सक्रियता

Hapur News : हापुड़ जिले में प्रशासनिक सक्रियता अब नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने रविवार को अपने तेवर और जमीनी जुड़ाव दोनों से यह साबित कर दिया कि वे केवल दफ्तर में बैठकर शासन नहीं चलाते, बल्कि गांवों की धूल-मिट्टी में उतरकर जनता की समस्याएं सुनने को तैयार हैं। रविवार को उन्होंने ततारपुर और सिमरौली गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से खुलकर बातचीत की और सिर (स्पेशल इंटीग्रेटेड रिव्यू) अभियान की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

गांव की चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा, “सरकार की योजनाओं का असली फायदा जनता को तभी मिलेगा, जब अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से काम करेंगे। कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को सरकारी योजनाओं में कोई दिक्कत या भ्रष्टाचार दिखाई दे, तो सीधे प्रशासन को सूचित करें। डीएम ने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

दौरे के दौरान डीएम ने बीएलओ, लेखपाल और पंचायत सचिवों को कड़े निर्देश दिए कि “जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर अधिकारी अपने क्षेत्र का जवाबदेह रहेगा।” उन्होंने मतदाता सूची अपडेट, राशन कार्ड, आधार लिंकिंग, आय-जाति-पात्रता प्रमाण पत्र और जनसेवा केंद्रों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

तातारपुर गांव में डीएम ने महिलाओं से संवाद किया और पूछा कि क्या उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी सेवाएं और जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है। कुछ महिलाओं ने जानकारी के अभाव की शिकायत की, जिस पर डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित जागरूकता अभियान चलाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।

डीएम के साथ मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सिर अभियान सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि जनसंपर्क और जनसुनवाई का नया मॉडल है। इससे प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों बढ़ेंगी। अभिषेक पांडेय ने कहा, “सिर अभियान का उद्देश्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक तक शासन की योजनाएं पहुंचे और जनता का भरोसा प्रशासन पर मजबूत हो।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें