Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab : कला और विरासत का मान, गायक Satinder Sartaj के नाम पर सड़क समर्पित कर मान सरकार ने बढ़ाया ‘पंजाबियत’ का गौरव

Chandigarh News : पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यह सरकार सिर्फ विकास के काम ही नहीं करती, बल्कि पंजाब की मिट्टी की खुशबू, हमारी कला, हमारी संस्कृति और उन कलाकारों की मान–प्रतिष्ठा की भी पूरी जिम्मेदारी निभाती है, जिनकी वजह से दुनिया भर में पंजाब की पहचान चमकती है। इसी सोच के तहत होशियारपुर जिले के चब्बेवाल क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क का नाम अब “डॉ. सतिंदर सरताज रोड” रखा जा रहा है। यह कदम न सिर्फ एक सड़क के नाम बदलने का काम है, बल्कि एक ऐसे कलाकार को सम्मान देने का संकल्प है, जिसने अपनी सूफी आवाज़, कविता और विनम्रता से हर पंजाबी का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, यह पहल पंजाब सरकार की उस दूरदर्शी सोच को दर्शाती है, जो कला, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राज्य के हर कोने में सम्मान और प्रेरणा का संदेश फैलाना चाहती है। पंजाब सरकार ने इस तरह प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और कला को सम्मान देने की एक नई मिसाल कायम की है। अब यह सड़क ‘डॉ. सतिंदर सरताज रोड’ के नाम से जानी जाएगी। पंजाब के लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर शाखा) ने इस सड़क के नामकरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

यह सड़क पंजाबी साहित्य, संगीत और सूफी परंपरा के प्रति डॉ. सरताज के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है। उनकी गीत-संगीत और कविताएं न केवल पंजाब, बल्कि पूरी दुनिया में पंजाबी संस्कृति की पहचान बन चुकी हैं। उनकी सादगी, बुद्धिमत्ता और विचारपूर्ण रचनाएं नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहती हैं। डॉ. सरताज को यह सम्मान इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन, अपने गीतों और अपनी विद्वता से दुनियाभर में पंजाब की आत्मा को पहुंचाया है। उनकी रचनाओं ने न सिर्फ संगीत जगत को समृद्ध किया है, बल्कि युवाओं को अपनी विरासत और मूल्यों से जोड़ने का काम भी किया है।

आज जब पंजाब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है—कला, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव के सहारे—तब इस तरह की पहलें जनता के दिल में सीधा जुड़ाव बनाती हैं। यह बताती हैं कि सरकार सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि पंजाब की मिट्टी का गौरव और रूह की पहचान को समझने वाले, कलाकारों की कदर करने वाली और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, और यह सम्मान उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।

सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर, सोमवार, सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल में आयोजित होगा। यह ऐतिहासिक अवसर स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में संपन्न होगा। उनके साथ सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस और विधायक डॉ. ईशांक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पंजाब लोक निर्माण विभाग (B&R ब्रांच) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (B&R ब्रांच), होशियारपुर द्वारा यह समारोह उपायुक्त आशिका जैन की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जो पंजाब की असली पहचान—साहित्य, संगीत, सूफी परंपरा और लोक संस्कृति—को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। “डॉ. सतिंदर सरताज रोड” सिर्फ एक मार्ग नहीं, बल्कि प्रेरणा, सम्मान और पंजाबी गौरव की निशानी होगी। यह उस पंजाब का प्रतीक है जो अपनी मिट्टी के सपूतों को सिरमौर मानता है और उनके योगदान को इतिहास में दर्ज करता है। यह पहल जनता के दिलों में यह भरोसा और मजबूत करती है कि यह सरकार पंजाब के हर कलाकार, किसान, युवा और मेहनतकश परिवार के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें