उत्तर प्रदेशराज्य

Lumpy Virus: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गोवंश में लंपी वायरस फैलने की आशंका, पशुपालन विभाग ने शुरू किया सर्वे

Lumpy Virus: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गोवंश में लंपी वायरस फैलने की आशंका, पशुपालन विभाग ने शुरू किया सर्वे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गोवंश में लंपी वायरस फैलने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग हरकत में आ गए हैं। गौतमबुद्धनगर विकास समिति द्वारा सोशल मीडिया पर की गई शिकायत के बाद विभाग ने इलाके में सर्वे और जांच अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक किसी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायत और तस्वीरें

गौतमबुद्धनगर विकास समिति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न क्षेत्रों में गोवंश में लंपी वायरस फैलने की शिकायत की थी। समिति ने साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें बीमार गोवंश दिखाई दे रहे थे। समिति ने यह भी आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास अब तक कोई आइसोलेशन सेंटर नहीं है, जिससे संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है।

अधिकारियों से की गई कार्रवाई की मांग

समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और दादरी विधायक तेजपाल नागर को टैग करते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह संक्रमण बड़े पैमाने पर फैल सकता है।

पशुपालन विभाग की टीम सक्रिय

शिकायत के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया और अधिकारियों ने समिति के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा। विभाग ने चिकित्सकों की एक टीम को ग्रेटर नोएडा वेस्ट भेजा, जहां गोवंश की जांच की जा रही है। टीम उन स्थलों की तलाश कर रही है जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गई थीं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पशु चिकित्सकों की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। जिले के 15 पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गोवंश का सर्वे करें और यदि लंपी वायरस के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत रिपोर्ट करें।

विभाग ने क्षेत्र में पशुपालकों से भी अपील की है कि वे बीमार पशुओं को अलग रखें और तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक को सूचना दें। साथ ही प्राधिकरण से अस्थायी आइसोलेशन केंद्र बनाने की सिफारिश की गई है ताकि संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button