Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अलीगढ़ में छिपा हुआ था

उत्तर प्रदेश, नोएडा: हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अलीगढ़ में छिपा हुआ था
थाना जारचा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना जारचा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

थाना जारचा पुलिस के अनुसार 30 अक्टूर को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सचिन पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम आनन्दपुर, थाना जारचा (उम्र लगभग 33 वर्ष) को अलीगढ़ के घंटा घर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा .315 बोर तथा नाल में फंसा हुआ एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

क्या है मामला
20 अक्टूबर को थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम सैंथली में नाली के पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी में अजयपाल और दिपांशु की मौत हो गई थी। इस मामले में दर्ज एफआईआर में सचिन का नाम सामने आया था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सचिन पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ पिसावा (अलीगढ़) और जारचा थानों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें