Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी पूरी, एडीजी और डीआईजी पहुंचे मेला स्थल

Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। शनिवार की दोपहर को मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी क्लानिधि नैथानी मेला स्थल पर पहुंचे जहां इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया है।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था

एडीजी और डीआईजी प्रशासनिक अफसर के साथ बैठक करेंगे और मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा निर्देश देंगे। 10 दिन तक चलने वाले इस मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पड़ाव डालते हैं।

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी शुरू कर दी है। मेले में अस्थायी पुलिस लाइन बनकर तैयार हो गई है, जिसमें सभागार और अधिकारियों के लिए टेंट लगाए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें