Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में बड़ी कार्रवाई, 2.23 लाख का दूषित पनीर और मिल्क क्रीम नष्ट

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, आम जनमानस को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी मथुरा के सख्त आदेशों के अनुपालन में, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में रात के समय छापामार अभियान चलाया गया।

दूषित पनीर और मिल्क क्रीम नष्ट

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 06 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए और भारी मात्रा में दूषित सामग्री को नष्ट कराया गया। 880 किलोग्राम दूषित पनीर को अस्वच्छकर एवं अस्वस्थायकर परिस्थितियों में परिवहन किया जा रहा था, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य दो लाख बीस हजार रुपये है।

कार्रवाई के दौरान

सुरीर थाना क्षेत्र: पनीर के दो नमूने संग्रहित किए गए।
हरनौल चौकी क्षेत्र: पनीर के दो नमूने संग्रहित किए गए।
लक्ष्मनपुरा स्थित डेरी: यहाँ से मिल्क क्रीम और घी के एक-एक नमूने सहित कुल दो नमूने संग्रहित किए गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें