Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में डीएम और एसएसपी ने किया लाइटिंग मेले का उद्घाटन, नगर के अंसारी रोड पर हुआ विशेष आयोजन

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के अंसारी रोड स्थित बाजार में शनिवार को धनतेरस के अवसर पर विशेष लाइटिंग दीपावली मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर लाइटिंग मेले का शुभारंभ किया।

आकर्षक लाइटिंग से सजा बाजार

अंसानी रोड व्यापारी सुरक्षा फोरम ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पूरे बाजार को आकर्षक लाइटिंग से सजाया है। नगर में दीपावली पर्व को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है। मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

मेले में उमड़ी भीड़

मेले में बच्चों के लिए खेल-खिलौने की दुकानें और झूले भी लगाए गए हैं। नगर व क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद, जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बाजार का भ्रमण किया और की गई लाइटिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।

दीपावली पर्व की बधाई

इस अवसर पर, दोनों अधिकारियों ने व्यापारी बंधुओं सहित जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें