Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में प्रेमानंद महाराज ने बढ़ाया पदयात्रा का रास्ता, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में भक्तों के प्रिय संत श्री प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर अपनी रात्रि पदयात्रा का रास्ता बढ़ाकर सबको सुखद आश्चर्य में डाल दिया है। महाराज जी ने रात्रि 2 बजे श्री राधा केली कुंज आश्रम से अपनी पदयात्रा शुरू की, जो इस बार राधा टीला तक निकाली गई। प्रेमानंद महाराज के अचानक अपनी पदयात्रा का मार्ग बढ़ाने की खबर सुनकर उनके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ समय से महाराज जी की पदयात्रा कभी स्थगित हो जाती थी या उसका मार्ग छोटा कर दिया जाता था, जिससे भक्तों में मायूसी थी। लेकिन अब रास्ते में बढ़ोतरी होने से श्रद्धालुओं में नया उत्साह देखने को मिला। रात के 2 बजे शुरू हुई यात्रा में परिक्रमा मार्ग ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।

प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों से सड़क किनारे इंतज़ार कर रहे थे। महाराज जी जब अपने दिव्य स्वरूप में पदयात्रा करते हुए आगे बढ़े, तो भक्तों ने भाव-विभोर होकर उनके दर्शन किए। भक्तों का उत्साह देखकर प्रेमानंद महाराज ने भी कई स्थानों पर रुककर उन्हें मुस्कुराते हुए देखा। उनकी यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति का संगम है, जिसने एक बार फिर वृंदावन की धरा को भक्तिमय कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें