Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

मानवता के लिए सद्भावना : 18 अक्टूबर को दिल्ली में ‘सनातन क्रिकेट लीग’, प्रमुख धर्माचार्य जुटाएंगे बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग

Mathura News (सौरभ) : हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हज़ारों परिवारों के पुनर्वास और सहायता के लिए एक प्रेरणादायक पहल की गई है। सनातन न्यास फाउन्डेशन द्वारा 18 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम, पहाड़गंज में एक चैरिटी मैत्रीपूर्ण ‘सनातन क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया जा रहा है।

चार प्रमुख धर्माचार्य करेंगे टीमों का नेतृत्व

इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट लीग में धर्म जगत के चार प्रमुख युवा धर्माचार्य अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे। यह आयोजन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। लीग में शामिल होने वाले प्रमुख धर्माचार्य हैं:

-श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज
-बागेश्वर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज
-सरस कथा प्रवक्ता श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज
-प्रमुख रामकथा प्रवक्ता श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज

बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित होगी सहायता राशि

सनातन न्यास फाउन्डेशन के अनुसार, एकत्रित सहयोग राशि से बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राशन के अतिरिक्त कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, अनाज और बिस्तर जैसी दैनिक जरूरतों का सामान पहुँचाया जाएगा, जिनके घर-बार नष्ट हो चुके हैं और जो इस समय राहत शिविरों में रह रहे हैं।

देवकीनंदन महाराज ने की भावनात्मक अपील

इस अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार और न्यायपालिका के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त की और सभी देशवासियों से बाढ़ पीड़ितों के सहयोग हेतु 18 अक्टूबर को ‘सनातन क्रिकेट लीग’ में भागीदारी करने और आर्थिक सहयोग देने की भावभीनी अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें