Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बाइक टकराने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, बाइक और कार सवार युवकों ने एक दूसरे पर बरसाए लात-घुसे

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर बाइक और कर टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान कार सवार और बाइक सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं मारपीट की वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह अंबेडकर चौक पर बाइक और कार की मामूली टक्कर हो गई। जिसके बाद कार सवार आग बबूला हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घुसे चले। वीडियो में मारपीट के दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद नजर आया, मगर उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि वहां से चला गया। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो कि अब वायरल हुआ है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आया है। मौके पर जाकर जांच की गई तो वहां कोई मौजूद नहीं मिला है। वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के लोगों की पहचान कराई जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें