Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद में पहली बार होगा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन, शाहरुख़ और करण करेंगे मेजबानी

70th Filmfare Awards
70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद में पहली बार होगा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन, शाहरुख़ और करण करेंगे मेजबानी

70th Filmfare Awards 2025:  70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के एका एरीना में होगा। शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर करेंगे मेजबानी, जबकि राजकुमार राव, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे मंच पर परफॉर्म करेंगे।

70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद में पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

11 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के एका एरीना में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह पहली बार है जब गुजरात इस प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड शो की मेजबानी करेगा।

70th Filmfare Awards 2025:  शाहरुख़ और करण करेंगे मेजबानी

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान और जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर इस ग्रैंड नाइट की मेजबानी करेंगे। दोनों की जोड़ी पहले भी अवॉर्ड शोज़ में दर्शकों को एंटरटेन कर चुकी है और इस बार भी दर्शकों को भरपूर मज़ा मिलने वाला है।

70th Filmfare Awards
70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद में पहली बार होगा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन, शाहरुख़ और करण करेंगे मेजबानी

70th Filmfare Awards 2025:  सितारों का जलवा मंच पर

इस आयोजन में कई बड़े सितारे धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।

इसके अलावा बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अन्य कलाकार भी अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

70th Filmfare Awards 2025:  गुजरात बन रहा है सिनेमा का नया केंद्र

गुजरात अपनी प्राकृतिक विविधता, आधुनिक सुविधाओं और फिल्म-फ्रेंडली नीतियों के चलते अब तेजी से फिल्म इंडस्ट्री का नया हब बनता जा रहा है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जैसे आयोजन से गुजरात की पहचान सिर्फ पर्यटन और उद्योग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह राज्य अब मनोरंजन और फिल्म जगत में भी नया इतिहास रचेगा।

70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स न केवल बॉलीवुड के सितारों का संगम होगा, बल्कि गुजरात के लिए भी गर्व का पल बनेगा। यह आयोजन अहमदाबाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें