Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मारपीट कर जहरीला पदार्थ देने का आरोप

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटौरी में एक पारिवारिक झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया। आरोप है कि पत्नी के मायके वालों ने पति सोनू को बेरहमी से पीटने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पिटाई और जहर का आरोप

परिजनों का आरोप है कि संतोष के पिता, भाई और साढ़ू ने सोनू को घर से बाहर घसीट लिया और सड़क पर दौड़ाते हुए जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद उन्होंने सोनू को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को सोनू ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक की भूमिका

सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता सुखबीर ने इसे सोची-समझी हत्या करार देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

अधिकारियों का बयान

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सोनू के साथ मारपीट और जहरीला पदार्थ देने का आरोप है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें