दिल्ली

Pink Ramleela Delhi: पूर्वी दिल्ली में “पिंक रामलीला” का अनोखा मंचन, सभी पुरुष पात्र महिलाएं निभा रही हैं

Pink Ramleela Delhi: पूर्वी दिल्ली में “पिंक रामलीला” का अनोखा मंचन, सभी पुरुष पात्र महिलाएं निभा रही हैं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देश की राजधानी दिल्ली में रामलीला का एक नया और अनोखा रूप देखने को मिला है। पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में इस साल पहली बार “पिंक रामलीला” का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी पुरुष किरदारों को महिलाएं निभा रही हैं। प्रभु श्रीराम, हनुमान, रावण और अन्य पुरुष पात्रों को अब महिला कलाकारों के अभिनय में मंच पर जीवंत देखा जा सकता है। वैदेही ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अनोखे मंचन में प्रभु श्रीराम की मर्यादा, हनुमान की भक्ति और रावण के अहंकार सहित सभी संवाद महिला कलाकारों के स्वर और भावों में ढलकर नया आकर्षण प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस बार रामलीला में “पिंक गुफा” का भी निर्माण किया गया है, जिसमें माता वैष्णो देवी और भगवान बर्फ़ानी अमरनाथ के दर्शन के दृश्य दर्शकों को दिखाई दे रहे हैं। पूर्वी दिल्ली वैदेही ट्रस्ट ने डीसीपी कार्यालय के पास डीडीए कम्युनिटी सेंटर की भूमि पर रामलीला मंच स्थापित किया। रामलीला में राजा दशरथ, प्रभु श्रीराम, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न, रावण, ऋषि वशिष्ठ समेत सभी पुरुष पात्रों का अभिनय महिलाएं कर रही हैं। यह पहल न केवल सांस्कृतिक परंपरा को नया आयाम देगी, बल्कि नारी शक्ति के आत्मविश्वास और प्रतिभा का भी सशक्त प्रदर्शन होगी। दर्शकों के लिए यह मंचन रोमांचक अनुभव के साथ भक्ति रस और सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत करेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button