Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मासूम की दर्दनाक मौत, गली में खोदे गए गड्ढे में गिरकर डूबी डेढ़ साल की बच्ची

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में सोमवार को एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची गली में खोदे गए तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गई। बच्ची का शव गंदे पानी में उतराता देख परिजनों और लोगों में चीख-पुकार मच गई।

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

बताया गया कि मोहल्ले में जल निकासी न होने के कारण यह गड्ढा जल निकासी के लिए खोदा गया था, ताकि गली में पानी न भरे। लेकिन इस गड्ढे को ढकने या सुरक्षित करने की जहमत नहीं उठाई गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया।

मोहल्ले की समस्याएं अनदेखी

शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला शिवगढ़ी में जल निकासी के लिए नाली और सड़क निर्माण की मांग मोहल्ले के वासी लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। बरसात में मोहल्ले में कई फुट पानी भर जाता है, ऐसे में जल निकासी के लिए गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में ही गिरकर मासूम की मौत हो गई।

परिवार का दर्द

मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी चांद मेहनत-मजदूरी करता है। चांद की पत्नी रहनुमा ने रविवार को एक पुत्री को जन्म दिया था। वहीं सोमवार को चांद की डेढ़ साल की पुत्री मरियम खेलते-खेलते घर के बाहर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। परिजनों ने अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने भी बिना किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें