Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर पहुंचे यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खुर्जा नगर में राम बरात समारोह का किया शुभारंभ

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को जनपद के खुर्जा नगर में राम बारात समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यासीन मलिक के द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में दिए गए हलफनामा को लेकर बयान दिया।

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस या सपा ने आजादी के बाद से देश की सुरक्षा या गरीब के कल्याण के लिए कोई भी योजना तैयार नहीं की है। उन्होंने कहा कि लोगों का बैंक अकाउंट भी मोदी ने खुलवाया है और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी सब की चिंता करते हैं।

आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में ना आतंकवाद है, ना गुंडागर्दी है और ना नक्सलवाद है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब 126 जिलों से सिमट कर केवल 6 जिलों में रह गया है। उन्होंने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मोदी किसी बम से डरने वाले नहीं हैं।

रैली में मोदी की हिम्मत की तारीफ

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2013 में प्रधानमंत्री बनने से पहले बिहार में एक रैली करने से पहले मोदी के कान में एयरपोर्ट पर कहा गया कि रैली स्थल पर एक बम फट गया है, लेकिन फिर भी मोदी वहां गए और वहां की जनता को संबोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक मीनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहे [1]।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें