Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभाNoida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश : मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी लुटेरा घायल

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक 25,000 रुपये के इनामी अंतरराज्यीय लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी यमुना एक्सप्रेसवे के तेहरा अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची सुरीर थाना पुलिस टीम ने अपराधी को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर लुटेरे ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी बंटू उर्फ बलराम के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

कौन है बंटू उर्फ बलराम?

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला है। वह थाना नदबई जिला भरतपुर में एक मामले में 25,000 रुपये का इनामी और वांछित था। बंटू का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में लूटपाट, चोरी और डकैती जैसे 12 गंभीर मामले दर्ज हैं।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी नौहझील भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह पर नकेल कसी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें