Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, बेटी होने के बाद किया शोषण 

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, जेठ, जेठानी और देवर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराल वाले उस पर दुर्व्यवहार करने लगे, खर्चा तक मायके से उठवाया गया और दूसरी बार गर्भवती होने पर जबरन लिंग परीक्षण कराकर गर्भ गिरवाने का प्रयास किया गया।

विवाहिता का निकाह 30 अप्रैल 2023 को ग्राम रतुपुरा निवासी युवक से हुआ था। लगभग एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बेटी के जन्म के बाद से ही पति अब्दुल, जेठ, जेठानी और देवर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि डिलीवरी व देखभाल का पूरा खर्च मायके से उठवाया गया और लड़की पैदा होने पर उसे किसी और को देने या कहीं छोड़ आने का दबाव बनाया गया।

विवाहिता का आरोप है कि पति और देवर ने गाली-गलौज व मारपीट की और परेशानी बढ़ने पर उसे मायके भेज दिया गया। आरोपियों ने कहा लड़की को मायके छोड़कर ही वापस आना नहीं तो इसे मार देंगे। पिता व समाज के अन्य लोगों ने पंचायत कराई, जिसमें तय हुआ कि लड़की के बड़ी होने पर शादी का खर्च मायके से दिया जाएगा, तब जाकर सुलह हुई और विवाहिता ससुराल लौट आई।

विवाहिता ने बताया कि दोबारा गर्भवती होने के बावजूद ससुराल वालों ने उसकी कोई देखभाल नहीं की। 11 मई 2025 को उसने अपने पति और जेठानी को गर्भपात कराने की बातचीत करते सुना। शिकायत करने पर जेठ ने उसे ही गालियां दीं। 12 मई 2025 को पति और जेठानी ने उसके कमरे में घुसकर लात-घूंसों से मारपीट की।

विवाहिता के मुताबिक, पति और जेठानी के “नाजायज सम्बन्ध” भी थे, फिर भी उसने अपनी बच्ची को पालने के लिए सब कुछ सहा। छह माह की गर्भवती होने पर पति ने गर्भ का लिंग परीक्षण कराने को कहा। जेठानी ने धमकी दी अगर इस बार भी लड़की हुई तो गर्भ गिरवा देंगे।

पीड़िता का आरोप है कि पति, जेठानी और देवर उसे दवा दिलाने के बहाने हापुड़ अस्पताल ले गए, जहां जबरन गर्भ का लिंग परीक्षण हुआ। डॉक्टर ने लड़की होने की बात बताई तो जेठानी ने वहीं गर्भ गिराने की बात कही। पीड़िता किसी तरह बचकर मायके लौट आई।

17 अगस्त 2025 को शाम 7 बजे जेठानी, पति, जेठ और देवर मायके पहुंचे। पति और जेठानी ने कमरे में आकर गर्भपात के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर जेठानी ने बाल पकड़कर मारपीट की और पति ने पेट पर लात मार दी। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता व पड़ोसी आ गए। आरोपी मौके से भाग निकले।

माता-पिता उसे गढ़मुक्तेश्वर अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में गंभीर चोटें हैं और गर्भ गिर सकता है। पीड़िता 25 अगस्त 2025 को पिता के साथ गढ़मुक्तेश्वर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने घर का विवाद कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। न्यायालय के आदेश पर पति, जेठ, जेठानी और देवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें