Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हेड कांस्टेबल के घर से दो किशोर बंधक बरामद, 15 माह तक कराया काम

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी में एक हेड कांस्टेबल के घर पर सीतापुर जनपद के दो किशोरों को बंधक बनाकर 15 माह तक काम कराया गया था। इस मामले में हेड कांस्टेबल सचिन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उपनिरीक्षक लालाराम मीणा ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 सितंबर को चाइल्ड लाइन मुख्यालय लखनऊ से गांव होशदारपुर गढ़ी में दो किशोरों को बंधक बना कर जबरदस्ती काम कराने की सूचना मिली थी। इस पर बाल कल्याण समिति और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव होशदारपुर गढ़ी स्थित एक मकान से दो किशोरों को बरामद किया।

बताया गया है कि हेड कांस्टेबल सचिन कुमार किशोरों को अपने घर लेकर आया था और बिजनौर में तैनात सचिन व उसके पिता प्रमोद व अन्य द्वारा बालश्रम कराया जा रहा था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें