Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : कृष्ण भक्त रसखान के समाधि स्थल पर फिर देखने को मिलेंगे सांझी के अदभुत रंग

Mathura News (सौरभ) : उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बैनरतले 17 सितंबर से होगा सांझी महोत्सव का आयोजन मथुरा में किया जाएगा। इस महोत्सव में कृष्ण भक्त रसखान के समाधि स्थल पर सांझी के अदभुत रंग देखने को मिलेंगे। पांच दिवसीय सांझी महोत्सव का आयोजन रमणरेती महावन स्थित रसखान समाधि स्थल पर होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र से आ रहे कलाकार अपनी सांझी कला का प्रदर्शन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय के सहयोग से इस परम्परागत आयोजन में विभिन्न कलाकार अपनी सांझी कला का प्रदर्शन करेंगे। 17 से 21 सितंबर तक पूर्वाहन 11 बजे से शाम पांच बजे तक सांझी कला देखने को मिलेगी, जिसमें कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

सांझी प्रदर्शन के पश्चात शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें भजन, कथक, ब्रज भाषा कवि सम्मेलन, राधाचरण का गायन, सांझी नौटंकी मंचन और लोक गीत जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य सांझी कला को बढ़ावा देना और लोगों को इसकी महत्ता से अवगत कराना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें