Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

Mahagun Mywoods Student Suicide: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स में 13 वर्षीय छात्रा ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सदमे में परिवार

Mahagun Mywoods Student Suicide: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स में 13 वर्षीय छात्रा ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सदमे में परिवार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के सेक्टर-16सी स्थित गौर सिटी-2 की पॉश आवासीय सोसायटी ‘महागुन मायवुड्स’ से शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 13 वर्षीय मासूम छात्रा ने सोसायटी के टावर की 21वीं मंजिल की लॉबी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। नीचे फर्श पर गिरने से बच्ची के शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मंथन स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रियांशी के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। इस भयानक त्रासदी के बाद पूरी सोसायटी में सन्नाटा और गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के निवासी प्रदीप सिसोदिया नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अपनी पत्नी व इकलौती बेटी प्रियांशी के साथ महागुन मायवुड्स के एक टावर की चौथी मंजिल पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वे सोकर उठे तो प्रियांशी अपने कमरे में नहीं मिली। घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर माता-पिता ने घबराकर सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों और पड़ोसियों को सूचना दी। तलाश के दौरान तड़के करीब छह बजे सोसायटी के पिछले हिस्से में बच्ची का लहुलूहान शव पड़ा मिला, जिसे देखकर माता-पिता की चीखें निकल गईं। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिसरख कोतवाली पुलिस की शुरुआती जांच और टावर के लिफ्ट व लॉबी में लगे सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि प्रियांशी देर रात करीब सवा तीन बजे दबे पांव अपने फ्लैट से बाहर निकली थी। वह लिफ्ट लेकर सीधे 21वीं मंजिल पर पहुंची और वहां अंधेरे में लॉबी की बालकनी की रेलिंग पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बृहस्पतिवार शाम को मां ने किसी बात को लेकर बच्ची को डांट दिया था, जिसके बाद से वह गुमसुम थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोबाइल की लत या डांट के सटीक कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले के सभी मनोवैज्ञानिक व पारिवारिक पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *