Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह पैदा होगीः लाल चंद कटारूचक्क

लाल चंद कटारूचक्क
अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह पैदा होगीः लाल चंद कटारूचक्क

अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह पैदा होगीः लाल चंद कटारूचक्क

अक्तूबर के अंत तक पंजाब से 15 लाख मीट्रिक टन चावलों की ढुलाई की जायेगी

भंडारण के लिए अपेक्षित जगह को यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार कर रही है हर संभव यत्न

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 4 अक्तूबरः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार धान की खरीद के चल रहे सीजन के मद्देनज़र भंडारण के लिए अपेक्षित जगह बनाने को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। राज्य सरकार द्वारा किये गए अथक यत्नों स्वरूप भारतीय ख़ाद्य निगम (एफसीआइ) की तरफ से अक्तूबर के अंत तक पंजाब से 15 लाख मीट्रिक टन चावल की ढुलाई की जायेगी और यह काम 20 रेल गाड़ियों, 3 कंटेनरों और कुछ छोटे ट्रकों को इस्तेमाल करते हुये पूरा किया जायेगा।।

आज यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 तक राज्य के गोदामों से लगभग 40 लाख मीट्रिक टन चावलों की ढुलाई की जायेगी जिससे नयी फ़सल के भंडारण के लिए अपेक्षित जगह मुहैया करवाई जा सके।

मंत्री ने बताया कि पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप ( पीपीपी) मोड के द्वारा अन्य गोदामों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले साल मार्च तक 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह ( स्टोरेज स्पेस) पैदा होने की संभावना है। इसलिए अनाज को स्टोर करने के लिए जगह की किल्लत नहीं होगी।

उन्होंने आगे बताया कि आढ़तियों ने आज से ही बासमती चावलों की खरीद शुरू कर दी है और राज्य सरकार उनकी माँगों और उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों के प्रति पूरी तरह सहृदय है।

धरने के तौर पर रेल पटड़ियाँ रोके बैठे किसानों को ऐसा करने से गुरेज़ करने का न्योता देते हुये मंत्री ने कहा कि इससे गोदामों में नयी फ़सल के लिए खाली स्थान यकीनी बनाने में मुश्किल पेश आयेगी।
——- –

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *