राज्यबिहार

लखीसराय में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान 9 मुन्नाभाई गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

लखीसराय में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान 9 मुन्नाभाई गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

लखीसराय के चार परीक्षा केदो पर ली गई थी नीट यूजी की परीक्षा

परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सहित कई वरीयय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का के लेते रहे जायजा

लखीसराय। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. पुलिस प्रशासन की टीम ने चार में से तीन परीक्षा केंद्रों से 9 मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार किया है. सभी दूसरे अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा दे रहे थे.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर उनकी जगह परीक्षा दे रहे थे. सौदे के तहत आधी राशि पहले ही ली जा चुकी थी. परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया.

इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि 10 से 12 लोग दूसरे परीक्षार्थियों के बदले परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं. सभी से गहन पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गये अधिकांश नकलची पीएमसीएच पटना और दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों के छात्र बताये जा रहे हैं.
वहीं, एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, केआरके हाई स्कूल और सेंट्रल स्कूल किऊल, इन तीनों परीक्षा केंद्रों से 9 मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार किया गया है. इनके सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यहां बता दे की लखीसराय के चार परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा रविवार को ली गई. जिसमें डायट कालेज, राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, केआरके हाई स्कूल और सेंट्रल स्कूल किऊल शामिल थे. परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार एसडीपीओ शिवम कुमार व अन्य अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे.

Related Articles

Back to top button