महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट के 47 कैडेटों की ने एनडीए की लिखित परीक्षा में शानदार नतीजे हासिल किए

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट के 47 कैडेटों की ने एनडीए की लिखित परीक्षा में शानदार नतीजे हासिल किए

* 74.6 प्रतिशत की सफलता दर के साथ यह संस्थान देश में सबसे आगे रहा

• अमन अरोड़ा ने कैडेटों रोशन भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 21 सितंबर:

पंजाब सरकार के एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) के 47 कैडेटों ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए-ll) की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

उल्लेखनीय है कि यह नतीजे हाल ही में घोषित किए गए थे, जिसमें 74.6 प्रतिशत की सफलता दर के साथ यह संस्थान देश में शीर्ष पर रहा है।

पंजाब के रोजगार उत्पति हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने विश्व स्तर पर भारतीय रक्षा बलों की प्रतिष्ठा की सराहना की। उन्होंने परीक्षा पास करने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्व भर में प्रदेश एवं देश के लिए अधिक से अधिक नाम कमाने के लिए प्रेरित किया।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय.एच. चौहान (सेवानिवृत्त), वी.सी.एम. ने कैडेटों को बधाई देते हुए एनडीए की आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए एस.एस.बी. प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि संस्थान की शुरुआत से अब तक कुल 238 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में दाखिला लेने में सफल रहे हैं और 160 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमिशन्ड अधिकारी के रूप में चुने गए हैं। वर्तमान में संस्थान के 21 कैडेट, जिन्होंने अपनी एस.एस.बी. इंटरव्यू पास कर ली है, मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img