Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Surajkund Mela: फ़रीदाबाद में 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आयोजन 7 से 23 फरवरी तक

Surajkund Mela: फ़रीदाबाद में 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आयोजन 7 से 23 फरवरी तक

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का आयोजन इस बार 7 से 23 फरवरी तक होगा। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मेले की शुरुआत 1987 में हुई थी और आज यह हस्तशिल्प कारीगरों के लिए महाकुंभ बन चुका है। इस बार मेले में बिम्सटेक देश कंट्री पार्टनर के रूप में शामिल होंगे, जबकि उड़ीसा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट होंगे।

मेले का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे और समापन विदेश मंत्री एस. जयशंकर के द्वारा किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि पिछले वर्षों में मेले में जो कमियां रहीं, उन्हें इस बार सुधारने की कोशिश की गई है। इस बैठक के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित थे। मेले के आयोजन में स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय कारीगरों के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षक गतिविधियों की तैयारी की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें