300 किमी की दूरी तक चलने वाली ई-बस में होगा 45 मिनट का ब्रेक

अमर सैनी 

गाजियाबाद। शहर से 250 से 300 किलोमीटर की दूरी तक चलने वाली ई-बस को बीच रास्ते में 45 मिनट के लिए रोका जाएगा। यहां पर ई-बस दोबारा चार्ज होकर अपने गंतव्य के लिए निकलेगी। यह चार्जिंग प्वाइंट बसों के गंतव्य स्थान से 120-150 किलोमीटर की दूरी पर बनेंगे। इसके लिए होटल या ढाबा के आसपास परिवहन निगम की टीम चार्जिंग प्वाइंट के लिए जगह तलाश रही है। जल्द ही जगह मिलने के बाद चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम शुरू होगा।
शहर को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए रोडवेज दिल्ली के आनंद विहार, सराय काले खां, कश्मीरी गेट सहित कौशांबी बस अड्डा से 250-300 किलोमीटर की दूरी तक सितंबर माह में ई-बस संचालित करने वाली है। यह बसें एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर दूरी तय करेंगी। बीच रास्ते में इन बसों में दोबारा चार्ज करने के लिए रोडवेज चार्जिंग प्वाइंट बनाने जा रही है। जहां आवाजाही के दौरान दो बार 45-45 मिनट के लिए चार्ज होने के लिए रूकेगी।गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि शहर से 250-300 किलोमीटर दूरी की संचालन व्यवस्था निजी कंपनी के हाथों सौंपा जाएगी। इसमें निजी कंपनी द्वारा ई-बसों की तकनीकी, वित्तीय और जोखिम की जिम्मेदारी रहेगी। रोडवेज के पास चालक, परिचालक सहित बसों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी पांच साल के लिए बसों का संचालन देखेगी। अगर कंपनी बेहतर तरीके से इन ई-बसों का संचालन करा पाया तो इसके बाद यह बसें रोडवेज के अंतर्गत संचालित होंगी।

——
इन नौ रूट पर 45 मिनट के लिए रुकेगी ई-बस
प्रस्तावित रूट बसों की संख्या किलोमीटर
कश्मीरी गेट-हरिद्वार-ऋषिकेश 04 265
कश्मीरी गेट-देहरादून 04 265
आनंद विहार-हल्द्वानी 04 280
आनंद विहार-अलीगढ़-कासगंज 02 223
सराय काले खां-आगरा 02 237
सराय काले खां-मथुरा 02 170
कौशांबी-मुरादाबाद 06 164
कौशांबी-बरेली 06 259
कौशांबी-धामपुर-कालागढ़ 02 228

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img