Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

नोएडा में शुरू हुआ 3 दिवसीय UP दिवस, प्रभारी मंत्री ने शुभारंभ किया

नोएडा
नोएडा में शुरू हुआ 3 दिवसीय UP दिवस, प्रभारी मंत्री ने शुभारंभ किया

नोएडा में शुरू हुआ 3 दिवसीय UP दिवस, प्रभारी मंत्री ने शुभारंभ किया

नोएडा। नोएडा में तीन दिन दिवसीय “यूपी दिवस ” का शुभारंभ प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने रिबन काटा और स्टेज पर दीप प्रज्वल के साथ कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की। उनके साथ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, डीएम मनीष वर्मा के साथ प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम सेक्टर-33 स्थित नोएडा हॉट में मनाया जा रहा है। यहां प्रवेश करते ही सबसे पहले नोएडा की विकास गाथा को चित्रों के जरिए दिखाया गया। जिसमें 1976 से लेकर अब तक नोएडा ने किस तरह से विकास किया, उसको बताया गया।इसके आगे तीनों प्राधिकरण के बड़े प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यहां बनने वाले तमाम सिटी , नोएडा मेट्रो आदि को दिखाया गया। प्रदर्शनी में ओडीओपी के स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए है। पुलिस कमिश्नरेट का स्टॉल, अग्निशमन और ट्रैफिक पुलिस का भी स्टॉल लगाया गया। वहीं कमिश्नर के भी कई स्टॉल लगे हैं। जिसमें कपड़े से लेकर ड्राइफ्रूट और कहवा का जायता लेते लोग दिखे। इसके अलावा 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं।

स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से ही स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रम हो रहे है। यहां अलग-अलग स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। जिसमें जीआईसी, रामज्ञा और तमाम एनजीओ भी शामिल है। शाम को कार्यक्रम में गजल नाइट होगी।

वहीं 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद रॉक बैंड और रंजना नैब द्वारा लोक नृत्य किया जाएगा। इसी 26 जनवरी को अश्रुत बैंड द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। बॉलीवुड नाइट में विशाल श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुती की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें