Faridabad Crime: फरीदाबाद में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का खौफनाक अंजाम, 25 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, शव को सड़क पर फेंका

Faridabad Crime: फरीदाबाद में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का खौफनाक अंजाम, 25 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, शव को सड़क पर फेंका

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी युवक की जान ले बैठी। थाना पल्ला क्षेत्र में बीती रात 25 वर्षीय सूरज नामक युवक को दो चचेरे भाइयों ने गोलियों से भून डाला और हत्या के बाद उसके शव को घसीटकर बीच सड़क पर फेंक दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक सूरज मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और फरीदाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता था। वर्ष 2017 में सूरज का आकाश और रोहन नामक दो युवकों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि सूरज लगातार फेसबुक पर आरोपियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करता था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने मीडिया को बताया कि बीती रात दोनों आरोपियों ने सूरज को पल्ला इलाके के एक शराब के ठेके के पास घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ 8 से 10 राउंड फायरिंग की। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उसका शव घसीटकर बीच सड़क पर ले गए और वहां फेंककर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज अब पुलिस जांच में अहम सबूत बनी है।

घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, रोहन और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या में प्रयुक्त हथियारों का कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए थे।

इस हत्याकांड ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली वैमनस्यता और निजी दुश्मनी की खतरनाक परिणति को भी उजागर किया है। पुलिस अब सोशल मीडिया गतिविधियों और आरोपी के डिजिटल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img