Theft Case: नोएडा में 3 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 3,172 पेटीएम मशीनें और 147 एयरटेल सेटअप बॉक्स बरामद

Theft Case: नोएडा में 3 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 3,172 पेटीएम मशीनें और 147 एयरटेल सेटअप बॉक्स बरामद

नोएडा। सेंट्रल नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में हुई करीब 3 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,172 पेटीएम प्रिंटर और मोबाइल मशीनें, एयरटेल के 147 सेटअप बॉक्स समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए सामान को लोडर में भरकर बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह के अनुसार, चोरी की वारदात सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में हुई थी। बुधवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ कुछ आरोपी न्यू दादरी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के पसौंडा निवासी बिलाल और बुलंदशहर निवासी सलमान व आदिल के रूप में हुई है। सलमान और आदिल फिलहाल गौतमबुद्धनगर के हल्दौनी क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो कंपनी में चोरी की वारदात से जुड़े कई तथ्य सामने आए।

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 और 10 अक्टूबर की रात कंपनी में चोरी की थी। बताया गया कि आरोपी कंपनी के पीछे जंगल की ओर से पहुंचे और वहां लगे एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने पेटीएम मशीनों, एयरटेल सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भरे कार्टून चोरी कर लिए। आरोपी सामान को लोडर में भरकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मदरबोर्ड बेचने का काम भी करते थे। मामले में चोरी किए गए सामान की बरामदगी कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि इस वारदात में गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। इमरान उर्फ पंगा, फरमान, राशिद और वसीम समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूरजपुर थाना पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img