Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

व्यवसायी से चाकू की नोक पर युगांडा, तंजानिया की 6 महिलाओं ने की लूटपाट, सभी गिरफ्तार

व्यवसायी से चाकू की नोक पर युगांडा, तंजानिया की 6 महिलाओं ने की लूटपाट, सभी गिरफ्तार
व्यवसायी से चाकू की नोक पर युगांडा, तंजानिया की 6 महिलाओं ने की लूटपाट, सभी गिरफ्तार

पंजाब में एक व्यवसायी को चाकू का डर दिखाकर लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में फगवाड़ा के एक गांव से युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. सतनामपुरा पुलिस थाने के प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि आरोपी महिलाएं मौजूदा समय में महेरू और चहेरू गांवों में रह रही थीं.

पंजाब में एक व्यवसायी को चाकू का डर दिखाकर लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में फगवाड़ा के एक गांव से युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341 (गलत तरीके से रोकना), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को महेरू गांव के लॉगेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था.

सतनामपुरा पुलिस थाने के प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि आरोपी महिलाएं मौजूदा समय में महेरू और चहेरू गांवों में रह रही थीं. उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में महेरू में व्यवसाय कर रहे हैं.

महिलाओं के गैंग ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी की रात एक ढाबे से लौट रहा था, तभी चाहवाला चौक के निकट एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया और मदद की गुहार लगाई. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, ‘वह मुझे एक तरफ ले गईं जहां पांच अन्य महिलाएं खड़ी थीं.’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘मुझे दीवार पर धकेलते हुए, मदद मांगने वाली महिला ने अपने पर्स से चाकू निकाल लिया और सभी ने मुझे धमकी दी कि मेरी जेब में जो कुछ भी है, उन्हें दे दूं.’ उन्होंने शिकायत में कहा, ‘विदेशी नागरिकों ने मुझे धमकी भी दी कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वे यह कहते हुए शोर मचा देंगी कि मैंने उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है.’

धीर ने कहा कि इस व्यक्ति ने उन्हें 2,000 रुपये दिए और बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी. थाना प्रभारी ने कहा कि सभी छह विदेशी नागरिकों को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के बारे में दोनों देशों के दूतावासों को भी सूचित किया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *