बंद घर के अंदर मिली दो बच्चों की लाश, मां-बाप फरार, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

गुरदासपुर में बंद एक घर के अंदर दो छोटे बच्चों के शव बरामद हुई है. बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजकर दी है. साथ ही एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है. मृत बच्चों के माता-पिता फरार बताए जा रहे हैं.

पंजाब के गुरदासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बंद घर के अंदर दो छोटे बच्चों के शव बरामद हुई है. बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजकर दी. साथ ही एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है.

मामला कलानौर कस्बे का है. वहां रहने वाले पड़ोसी अजमेर सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे में एक लड़का और एक लड़की है, जिसकी उम्र 7 साल और 5 साल है. उनके पिता हरपाल सिंह दर्जी का काम करते थे और मां अमनप्रीत कौर गृहिणी थीं. घर में पति-पत्नी के बीच हमेशा कलेश रहता था. इसको लेकर अमनप्रीत कौर तीन दिन पहले घर से निकल गई थी.

बच्चों को जहर देकर हत्या करने का आरोप

सोमवार को पिता हरपाल भी घर से गायब हो गया. दो छोटे बच्चों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग तरग-तरह के बातें कर रहें है. लोगों का ये भी कहना है कि दोनों बच्चों को जहर देकर हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी पिता हरपाल सिंह फरार हो गया है.

मामले में एसएचओ ने कही ये बात

मौके पर पहुंचे एसएचओ (SHO) अवतार सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया है. मृतक बच्चों के माता अमनप्रीत कौर और पिता हरपाल सिंह दोनों मौके से फरार हैं. ऐसा लगता है कि बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया गया है. मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img