पंजाब में कर्जे ने उजाड़ा एक और परिवार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

0
2
पंजाब में कर्जे ने उजाड़ा एक और परिवार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम
पंजाब में कर्जे ने उजाड़ा एक और परिवार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

तलवंडी साबो नजदीकी गांव लेलेवाला के एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला। इस बीच, मृतक किसान के पोस्टमार्टम में देरी से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) नेताओं के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार गांव लेलेवाला निवासी किसान बलजीत सिंह (40) पुत्र मेजर सिंह 5 एकड़ जमीन का मालिक था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था।

इसी परेशानी के चलते उसने बीती रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है।

आज शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मृतक किसान का शव पोस्टमार्ट के लिए आए भाकियू (उगराहां) नेताओं को पता चला कि अस्पताल में पोस्टमार्ट करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं हैं, तो उन्होंने अस्पताल के गेट पर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर बुलाने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना हटा लिया। किसान नेताओं ने सरकार से मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद शाम को मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here