New Delhi : राज्यसभा सचिवालय में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत, 14 से 28 सितंबर तक होंगे कई आयोजन

New Delhi : राज्यसभा सचिवालय में हिंदी के प्रचार-प्रसार और अधिकारियों-कर्मचारियों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

पखवाड़े की शुरुआत 14 सितंबर को हिंदी निबंध एवं सामान्य हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता और हिंदी अनुवाद एवं सामान्य हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता के साथ हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

राज्यसभा सचिवालय के राजभाषा अनुभाग की ओर से हर साल हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। इसका मकसद कार्यालयी कामकाज में हिंदी के उपयोग को बढ़ाना और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि पैदा करना है। पखवाड़े के दौरान कंप्यूटर पर हिंदी टंकण प्रतियोगिता, सुलेख एवं शुद्ध लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता और हिंदी काव्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों को हिंदी के अलग-अलग आयामों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव संपादन एवं अनुवाद महेन्द्र सिंह ने कहा कि सचिवालय में हिंदी के प्रयोग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़ा सिर्फ प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दफ्तर के कामकाज में हिंदी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए माहौल बनाने का भी अवसर है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की।

हिंदी पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण समारोह और राज्यसभा सचिवालय की वार्षिक गृह पत्रिका नूतन प्रतिबिंब के 21वें अंक के लोकार्पण के साथ होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img