Mathura : स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18 से, दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

Mathura : मथुरा में भारतीय शास्त्रीय संगीत के संवाहक स्वामी हरिदास महाराज को समर्पित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18 और 19 सितंबर को रमणरेती स्थित वन महाराज कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा राधाष्टमी और स्वामी हरिदास के आविर्भाव दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में देश के नामचीन शास्त्रीय संगीत और नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होंगी।

रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास महाराज ब्रजभूमि की ऐसी महान विभूति हैं जिन्होंने अपनी स्वर साधना से पूरे विश्व को भारतीय संगीत का ज्ञान कराया। उन्होंने ही ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज की अलौकिक छवि प्रकट की जो आज पूरे विश्व के कृष्ण भक्तों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि सम्राट अकबर को भी अपने सुरों से नतमस्तक करने वाले स्वामी हरिदास को समर्पित यह महोत्सव संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए अद्भुत उपहार है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि विगत ढाई दशक से इस मंच पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रसिद्ध नृत्य कलाकार और सांसद हेमा मालिनी भी अगले वर्ष इस मंच से स्वामी हरिदास को अपनी भावांजलि अर्पित करेंगी।

समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन से ही शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं के ख्यातिलब्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ब्रज क्षेत्र को स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह की सौगात मिली है।

संयोजक अनूप शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ और अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र के साथ ई प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। संगीत प्रेमी समिति के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से ई पास डाउनलोड कर सकते हैं। आयोजकों ने सभी कला और संगीत प्रेमियों से महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img