Mata Lalleshwari Jayanti:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Mata Lalleshwari Jayanti:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 10 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 19 सितंबर, 2026 को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले माता लल्लेश्वरी (लल देद) की 705वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों एवं अपनी कुछ मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img