Hapur News : धौलाना थाने में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, आगरा निवासी था मृतक

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाने में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी मौके की ओर दौड़े और खून से लथपथ सिपाही को तुरंत पिलखुआ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आगरा निवासी सिपाही आशीष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही आगरा जिले के फतेहाबाद तहसील के गांव हीरापुरा का रहने वाला था और 2025 बैच का सिपाही था। वह 24 अप्रैल को स्थानांतरण के बाद धौलाना थाने में तैनात हुआ था। रविवार सुबह उसकी ड्यूटी थाने के मुख्य गेट पर पहरा ड्यूटी में लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही फोन पर किसी से बात कर रहा था। फोन कटने के कुछ देर बाद ही उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक सिपाही दो दिन पहले ही 15 दिन की छुट्टी बिताकर अपने गांव से लौटा था। छुट्टी से लौटने के महज 48 घंटे के भीतर इस तरह का कदम उठाए जाने से थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सिपाही पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से पहले हुई फोन कॉल की जांच के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img