Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दंपति की मौत

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दंपति की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। गंग नहर पटरी मार्ग पर बांजरपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रबूपुरा क्षेत्र के चचूरा गांव निवासी हरिकेश (38) और उनकी पत्नी प्रियंका के रूप में हुई है। दोनों ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि हरिकेश और प्रियंका परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img