उत्तर प्रदेशराज्य

साजन भाटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी जेल भेजे गए

ग्रेटर नोएडा के चर्चित साजन भाटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूरजपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस लगातार अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक साकीपुर गांव में पांच और छह मई की रात नाली के पानी की निकासी और कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और इसी दौरान साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था।

मृतक के चाचा ने इस मामले में सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार चल रहे आरोपी गौरव उर्फ भोला और मनीष उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ऋषिपाल के पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को ईएनटी की तरफ जाने वाले बंद रास्ते से दबोचा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी विवेचना के दौरान सामने आए थे और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी। आखिरकार पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।

इससे पहले पुलिस इस हत्याकांड में छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद के दौरान किसने गोली चलाई और हत्या की साजिश किस स्तर पर रची गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद के चलते हुई इस हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया था। घटना के बाद गांव में लंबे समय तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Greater Noida News, Sajan Bhati Murder Case, Surajpur Police, Sakipur Village Murder, Noida Crime News, Murder Accused Arrested, Uttar Pradesh Crime News, Greater Noida Breaking News, Firing Murder Case, Village Dispute News, Hindi Crime News, Police Encounter Update, Noida Latest News, Criminal Arrest News, Delhi NCR Crime, Sakipur News, Murder Investigation, Hindi Breaking News

Related Articles

Back to top button